हेलीकॉप्टर में हुई व्याख्याता राधेश्याम पचौरी की विदाई, यादगार बना सेवानिवृत्ति समारोह

हिंडौन सिटी, धीरज शर्मा। हिंडौन के समीपवर्ती गांव सोमला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता राधेश्याम पचौरी की शनिवार शाम हेलीकॉप्टर में विदाई की गई। जिले में पहली बार किसी शिक्षक की सेवानिवृत्ति इस अनोखे अंदाज़ में होने से क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

राधेश्याम पचौरी के पुत्रों ने पिता को विशेष सम्मान देने के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर बुक कराया। विद्यालय परिसर के पास बनाए गए अस्थायी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और उन्हें सीधे उनके घर तक पहुंचाया। हिंडौन शहर में भी एक स्थान पर हेलीपैड की व्यवस्था की गई थी।

विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिवार, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और परिजनों की बड़ी संख्या मौजूद रही। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ अपने प्रिय शिक्षक को भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्ति को सम्मान और यादगार बनाने की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!