गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला सवाई माधोपुर के प्रदेश, जिला और उपशाखाओ के कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता के निज आवास पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माला पहनाकर सुरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
15 मार्च 2026 रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी में बीएलओ का सम्मान एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारी पर चर्चा की गई सोहनलाल गुप्ता संयोजक ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में यह पहला अवसर है कि राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम राजस्थान प्रदेश के सभी बीएलओ का सम्मान कर रहा है। बीएलओ ने SIR कार्यक्रम अपनी सूझबूझ और मानसिक परेशानियों को सहन करके भी राज्य सरकार के लिए त्रुटि रहित एक विशाल कार्य किया है। बीएलओ का सम्मान करने के लिए सवाई माधोपुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालय एवं अन्य सभी विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष एवं विशिष्ट तिथि शिवरतन अग्रवाल पूर्व सभापति, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सुधारानी उप जिला कलेक्टर वजीरपुर, बृजेन्द्र मीणा उप जिला कलेक्टर, गंगापुर,मंजू गुर्जर प्रधान, गंगापुर सिटीमुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाडिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश मीणा जी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गायत्री वरमेन्दू रहेंगे।
बीएलओ के सम्मान के साथ ही होली मिलन समारोह (फूलों से होली) का आयोजन किया जाएगा जिसमें सवाई माधोपुर जिले के सभी शिक्षक संगठन को आमंत्रित किया गया है।
