अजमेर में पीएम मोदी की आमसभा को लेकर भाजपा हिंडौन शहर मंडल की बैठक आयोजित

हिंडौन सिटी। Narendra Modi की अजमेर में प्रस्तावित विशाल आमसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा हिंडौन शहर मंडल की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम में विधानसभा हिंडौन प्रभारी नत्थू सिंह राजावत, जिला प्रवक्ता सतपाल चौधरी तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली की जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल मंचासीन रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए नत्थू सिंह राजावत ने कहा कि अजमेर में होने वाली आमसभा ऐतिहासिक होगी और इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सभा में पहुंचने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता सतपाल चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठित रूप से अजमेर पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति से सभा को नई ऊर्जा मिलेगी। मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी लोग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि हिंडौन से अधिकतम संख्या में लोग अजमेर पहुंच सकें।

अजमेर के लिए पार्टी की ओर से बस की व्यवस्था की गई है, जो टिका कुंड हनुमान मंदिर, बयाना रोड, हिंडौन सिटी से रात्रि 8 से 9 बजे के बीच प्रस्थान करेगी। बैठक में अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने आमसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!